रेल मंत्री को ‘राष्ट्रीय कुली मोर्चा’ ने भेजा ज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा पक्षपात पूर्ण जांच समाप्त हो

 

राष्ट्रीय कुली मोर्चा पर है धन उगाही का आरोप 

लखनऊ।  रेलवे कुलियों के जीवन व सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रयासरत राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल को ऑर्डिनेटर के विरुद्ध रेल प्रशासन द्वारा पक्षपात पूर्ण जांच समाप्त करके सभी आरोपों से मुक्त किए जाने की मांग आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर शांति पूर्ण ढंग से एकत्रित होकर कुलियों ने उठाई है ।

इस क्रम में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल को ऑर्डिनेटर राम सुरेश से जब पूछा गया तो उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।इस संदर्भ में राम सुरेश पर लगाए गए प्रमुख आरोपों में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नाम पर धन उगाही,कोरोना काल में कुलियों से 50 लाख प्राप्त करने सहित अन्य आरोपों का दस्तावेज़ी साक्ष्यों सहित खंडन किया है।

बैंक अकाउंट का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि , मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन और निराधार है। उन्होंने कहा कि , जांच अधिकारी द्वारा मूल आरोपों से असंबंधित प्रश्न पूछे जा रहे है। जो न्यायसंगत एवं विधिसम्मत जांच की भावना के विपरीत है।

दरअसल सरकार व रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी तय कराने के लिए राष्ट्रीय कुली मोर्चा द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक प्रयासों को रोकने की कोशिश भी है। जो लोकतंत्र में उचित नहीं। इस बाबत राम सुरेश ने उत्तर रेलवे चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर गौरव दीक्षित को रेल मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा !

Back to top button