जरा सी भी शर्म हो तो, सोनिया गांधी माफी मांग लें:अमित शाह

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तंज

 सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था। गान के दौरान, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से अध्यक्ष से गान रोकने को कहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है।अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी को याद रखना चाहिए कि देश के 140 करोड़ लोग उन्हें देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् को अधूरा छोड़ने की कोशिश देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस मामले पर शर्म महसूस करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से देश की जनता और वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगने की भी मांग की।

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया ‘बेशर्मी’ का आरोप

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को बीच में रोकने के लिए सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष से कहा। उन्होंने इसे देश की जनता के साथ किया गया ऐसा ‘पाप’ बताया, जिसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर ‘बेशर्मी’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम् का गायन चल रहा था और इसी दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए कहा। कांग्रेस की राजनीति से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि पार्टी “वोट बैंक की राजनीति के कारण वंदे मातरम् को भूल गई है।” स्वतंत्रता आंदोलन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई के दौरान हजारों लोगों ने वंदे मातरम् गाने के लिए गोलियां, लाठियां और जेल की यातनाएं झेलीं। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी लाल किले समेत उन सभी स्थानों पर वंदे मातरम् गाया गया, जहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया।

कांग्रेस ने अमित शाह के आरोपों को किया खारिज

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी की गतिविधियों का वंदे मातरम् का गायन रोकने से कोई संबंध नहीं था। कांग्रेस के मुताबिक, वह कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सही तरीके से आयोजन और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही थीं।
Back to top button