श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी जन्माष्टमी की बधाई

MODI सभी देशवासियों को बोले जय श्रीकृष्ण!

भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति में ऊर्जा देते:द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन में नई ऊर्जा भरते हैं। उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म के मार्ग पर चलने की अपील की और समावेशी व विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

यह पर्व ऊर्जा और शक्ति का संचार करेगा:मोदी 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना का यह पावन अवसर हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति लेकर आए। उन्होंने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए जय श्रीकृष्ण कहा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पवन पर्व जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और निष्काम कर्म के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश मानवता को लगातार मार्गदर्शन देते रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश में निष्काम कर्म की गहरी प्रेरणा है।उनके अनुसार, यह संदेश लंबे समय से मानवता का मार्गदर्शन करता रहा है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना का पवित्र अवसर है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करेगा।

Back to top button