
2017 से पहले चौपट थी UP में कानून-व्यवस्था:CM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ को संबोधित करते हुए कहा, “2017 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट थी। हर जनपद में माफिया की समांतर सरकार चलती थी। माफिया बंदूकें लहराकर बिना रोक-टोक कहीं भी आ-जा सकते थे। कहीं से भी ऑपरेट कर सकते थे और जहां हाथ रख दिया वो जमीन उसकी हो गई। तत्कालीन सरकार इन सबके सामने मौन बनी रहती थी। पहचान का संकट उत्तर प्रदेश के नागरिकों के सामने आता था।





