Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने के बाद आई तबाही, सेना के 23 जवान लापता, तलाश जारी

उत्तरी सिक्किम की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तिस्ता नदी में भयानक उफान आया। 15 से 20 फीट ऊंची लहर चली और किनारे तबाही मचाती रही। कई इलाकों में पानी भर गया, कई पुल बह गए और सड़कें बह गईं| इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए और सेना के 23 जवान लापता हो गये, इन जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है|

सूत्रों के अनुसार बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया| इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए| इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता हो गये | सिक्कम के तीन जिलों मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में तिस्ता के किनारे सड़कें और पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सिक्किम के कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है|

सिक्किम में तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है| तीस्ता नदी में आई बाढ़ के चलते सिक्किम में सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया| जलपाईगुड़ी प्रशासन ने तीस्ता नदी के निचले क्षेत्रों को खाली कराना शुरू कर दिया है| सभी को सतर्क रहने और नदी के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी गई है|

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है .मुख्यमंत्री खुद बचाव कार्य पर निगरानी रख रहे है .

Back to top button