कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, रिकवरी दर 97 फ़ीसदी

corona

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 46617 मामले सामने आए और इसी अवधि में 853 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,00,312 हो गयी है।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 59,384 मरीज ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर अब तक कुल 2,95,48,302 लोग रिकवर हो चुके हैं।

भारत की कोरोना रिकवरी दर अब 97.01% है। एक्टिव केसों की संख्या में भी 13,620 की कमी आई है। अब कुल एक्टिव केस 5.09 लाख हैं। कोरोना की सक्रिय दर फिलहाल 1.67% है।

6-7 राज्यों में आ रहे हैं सबसे ज्यादा केस

देश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादातर जगहों पर थम रही है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां 10 से 15 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा, 14 से 15 हजार नए केस आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में 10 से 11 हजार के बीच रिपोर्ट किए जा रहे हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ये 8 से 9 हजार के बीच हैं। पश्चिम बंगाल में 4 से 5 हजार नए केस रोजाना आ रहे हैं।

ओडिशा में 5 से 6 हजार के बीच नए केस हैं। अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में नए केसों की संख्या एक हजार से कम हैं।

बीते 24 घंटे में लगाई गईं  42,64,123 वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हुआ।

ICMR के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 18,80,026 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है और अब तक 41,42,51,520 लोगों का टेस्ट हो चुका है।

Back to top button