8वें वेतन आयोग की चेन्नई में तीन दिवसीय बैठक शुरू

चेन्नई। 8वें वेतन आयोग की चेन्नई में तीन दिवसीय बैठक शुरू।  7% सालाना इंक्रीमेंट की मांग से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सितंबर का यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 8वें वेतन आयोग की तीन दिवसीय बड़ी बैठक आज यानी सात सितंबर 2026 से दक्षिण भारत में शुरू हो गई है। इतिहास में पहली बार आयोग की बैठक दक्षिण भारत में हो रही है। चेन्नई में 7-8 सितंबर की बैठक के बाद, नौ सितंबर को पुडुचेरी में आयोग कर्मचारी संगठनों से सीधा संवाद करेगा। बैठक के मुख्य एजेंडे में फिटमेंट फैक्टर, डीए और सालाना इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 7% करने की मांग शामिल है।

Back to top button