Ladli Behna पर कांग्रेसी नेता के विवादित बयान पर भड़कीं BJP महिला मोर्चा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर द्वारा लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान ने सियासत गरमा दी है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में तख्तियां और बोरे लेकर निकलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पूरी योजना का भी अपमान करता है। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए, लेकिन महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने कहा था कि “लाड़ली बहनों को बोरे में भरेंगे”। इस कथित टिप्पणी के बाद से भाजपा महिला मोर्चा आक्रोशित है।

यह भी पढ़ें…

ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी यूपी में नेपाल बॉर्डर पर मिली, GRP ने सकुशल पहुँचाया भोपाल

भाजपा की प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने इस बयान को “लाड़ली बहनों का घोर अपमान” करार दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेताओं का इतिहास महिला विरोधी रहा है। नैना साहनी कांड, तंदूर कांड जैसे मामले कांग्रेस की सोच को उजागर करते हैं। गुर्जर का बयान उसी मानसिकता का प्रतिबिंब है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और ऐसे बयान उसकी दोहरी मानसिकता को उजागर करते हैं।”

यह भी पढ़ें…

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए विश्व ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को देखा: सीएम मोहन यादव

पाटीदार ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की पत्नी स्वयं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, जबकि गुर्जर महिलाओं को लेकर अपमानजनक बयान दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी तत्काल उन पर कार्रवाई करे और गुर्जर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा ने साफ कहा है कि जब तक कांग्रेस अपने नेता के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

मोहन सरकार पर जीतू पटवारी का तंज, आमजन की जेब काट कर पटेगा राजकोषीय घाटा

Back to top button