झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, सूर्या हांसदा मुठभेड़ और संविधान संशोधन पर टकराव

Jharkhand Mansson Session: झारखंड विधानसभा का सोमवार का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। गोड्डा के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा के कथित मुठभेड़ और संविधान के 130वें प्रस्तावित संशोधन को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, लेकिन हंगामे के चलते उन्हें कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरना दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सूर्या हांसदा को फर्जी मुठभेड़ में मार डाला और सरकार मामले को दबाने में जुटी है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

यह भी पढ़ें…

‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राहुल-तेजस्वी के साथ विपक्षी एकजुट

उधर, सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक भी संविधान के 130वें संशोधन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने ‘तानाशाही बंद करो’ और ‘वोट चोरी करना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।

यह भी पढ़ें…

अवैध सट्टेबाजी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र गिरफ्तार

विपक्ष ने रांची के नगड़ी इलाके में किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा भी उठाया और सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। भारी शोर-शराबे और पोस्टरबाजी के बीच सदन की कार्यवाही बाधित रही।

यह भी पढ़ें…

राहुल गांधी की राजनीति से लोकतंत्र को नुकसान, कोच्चि से गृहमंत्री का पलटवार…

Back to top button