कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले तीन लाख से नीचे, पर मौत के आंकड़ों में कमी नहीं

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले अब भी तीन लाख के बेंचमार्क से नीचे हैं, मगर मौत के आंकड़े अब भी चार हजार से ऊपर हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में कोरोना के 2,54,395 नए मामले दर्ज किए हैं जबकि इस अवधि में 4143 लोगों ने दम तोड़ दिया।

भारत में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,62,85069 को पार कर गई है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 29,20,021 है। वहीं अब तक इससे करीब 2,95,508 लोगों की जान चली गई है।

भारत में कोरोना की सबसे अधिक तबाही महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है, जहां 86 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राहत की बात है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के जितने नए मरीज मिले हैं, उससे कहीं अधिक लोग ठीक हुए हैं। देश में एक दिन में 3,52,944 लोगों ने कोरोना को हराया है।

एक दिन में सर्वाधिक 20.61 लाख कोरोना जांच

देश में 24 घंटों में 20.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई, जो एक दिन में सर्वाधिक जांच है। आईसीएमआर के अनुसार 20 मई तक देश में 32,44,17,870 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 20,61,683 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को किया गया।

साढ़े 76 फीसदी से अधिक नए मामले 10 राज्यों में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में संक्रमण के नए मामलों में से 76.66 प्रतिशत मामले 10 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, उप्र और असम से आये हैं।

सर्वाधिक मामले तमिलनाडु में सामने आए, जिनकी संख्या 35,579 रही। इसके बाद केरल में 30,491 मामले सामने आए।

Back to top button