Allu Arjun की दादी का निधन, राम चरण ने रद्द की फिल्म की शूटिंग

Allu Arjun Grandmother Death: तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्टर और ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नमा का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया. उनके निधन का कारण उम्र से जुड़ी बीमारियां बताया जा रहा है।

Allu Arjun Grandmother Death: एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी और प्रसिद्ध तेलुगु निर्माता अल्लू अरविंद की मां अल्लू कनकरत्नम का शनिवार को निधन हो गया.  वह 94 वर्ष की थीं. परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को शनिवार दोपहर कोकापेट में होने वाले अंतिम संस्कार से पहले अरविंद निवास पर लाया जाएगा. अभिनेता राम चरण, जो निर्देशक बुची बाबू सना की आगामी एक्शन फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के लिए मैसूर में थे. उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हैदराबाद लौटने के लिए शूटिंग रद्द कर दी.

राम चरण ने रद्द की शूटिंग

अंतिम संस्कार दोपहर में कोकापेट में किया जाएगा। इसमें परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। वहीं, अल्लू अर्जुन मुंबई से हैदराबाद लौटे और अपनी दादी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुपरस्टार चिरंजीवी भी उनके साथ नजर आए। डायरेक्टर त्रिविक्रम और प्रोड्यूसर नागा वंसी समेत कई फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स अल्लू परिवार के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म उद्योग में शोक की लहर है और पूरे तेलुगु जगत से शोक संवेदनाएं आ रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही दुखद खबर मिली, सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं, नगा चैतन्य ने भी उन्हें याद किया और परिवार को सहानुभूति दी

 

 

Back to top button