
Anjali Raghav ‘बैड टच’ विवाद पर Pawan Singh का रिएक्शन, जानिए क्या कहा?
Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) मौजूदा समय में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव (Anjali Raghav) को बैड टच मामले को लेकर अभिनेता विवादों में घिर गए हैं।
Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हाल ही में अंजलि राघव के साथ वायरल वीडियो की वजह से विवादों में आ गए. लखनऊ में एक स्टेज इवेंट से वायरल वीडियो में पवन सिंह को-स्टार अंजलि को गलत तरीके से छूते हुए देखा गया. यह घटना ‘सइयां सेवा करे’ गाने के प्रमोशन के दौरान हुई. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, तो इस हरकत के लिए लोग पवन सिंह की जमकर आलोचना करने लगे. अब भोजपुरी ने एक्टर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अंजलि राघव से माफी मांग ली है.
पवन सिंह को मांगनी पड़ी माफी
जब अंजलि ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी तो पवन सिंह को भी इस मामले को लेकर सफाई देते हुए माफी मांगनी पड़ी है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया, मुझे इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बुरा लगा, मेरा आपके प्रति कोई बी गलत इरादा नहीं था, क्योंकि हम लोग कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।’ अब ये पवन सिंह का ये पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

अंजलि राघव ने पोस्ट पर किया रिएक्ट
इसके बाद अंजलि राघव ने पवन सिंह के पोस्ट पर रिएक्ट किया और साथ ही उनकी माफी भी स्वीकार कर ली. उन्होंने लिखा, ‘पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है. वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं. मैंने उन्हें माफ कर दिया है. मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती. जय श्रीराम.’
लखनऊ में हुए एक लाइव इवेंट के दौरान भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की हरकत पर जबरदस्त बवाल मच गया है। इवेंट में हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव भी मौजूद थीं। भीड़ के बीच स्टेज पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर बड़ा तूफान ला दिया।





