
बिपाशा के बाद Mrunal Thakur ने अनुष्का शर्मा से लिया पंगा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mrunal Thakur Controversy: मृणाल ठाकुर अपने ‘मुंहफट’ स्वभाव के चलते विवादों से घिरती रही हैं। बिपाशा बसु के बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का शर्मा को टारगेट कर रही हैं।
Mrunal Thakur Controversy: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर पुराने वीडियो को लेकर खबरों में आ गई हैं। उनका कुछ समय पहले बिपाशा बसु को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो बिपाशा का मजाक उड़ाती दिखीं। मृणाल को इस वजह से काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने माफी भी मांगी थी। अब मृणाल का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके एक बयान को लोग अनुष्का शर्मा से जोड़कर देख रहे हैं।
क्या बोलीं मृणाल?
दरअसल सलमान खान की सुल्तान मूवी के लिए अनुष्का शर्मा की जगह मृणाल ठाकुर को चुना गया था, लेकिन बाद में अनुष्का शर्मा ने इस रोल को बखूबी निभाया और ये मूवी सुपरहिट साबित हुई। अब मृणाल ने इंटरव्यू में इस बारे में बात की और कहा कि उन्होंने खुद कुछ फिल्मों को ठुकराया, क्योंकि वे तैयार नहीं थीं। उनके मुताबिक उस फिल्म ने एक्ट्रेस को ऊंचाई दी लेकिन अगर वो इन मूवीज को करतीं तो खुद को खो देतीं।
Which film is Mrunal Thakur talking about?
byu/One-Collection1418 inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर अब इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिरकार मृणाल ने किस पर कमेंट किया. लोग कह रहे हैं कि भले ही मृणाल ने कोई नाम नहीं लिया है लेकिन उनका कमेंट अनुष्का शर्मा पर है. शायद जिस फिल्म की मृणाल बात कर रही हैं वो फिल्म सुल्तान है जिसमें अनुष्का ने सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाया था।
ये भी पढ़े-
Pawan Kalyan आज मना रहे अपना जन्मदिन, PM मोदी, अल्लू अर्जुन ने दी बधाई
लोगों ने निकाली भड़ास
वीडियो पर एक यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘वह आज काम नहीं कर रही है लेकिन मैं कर रही हूं.’ खुद को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचे क्यों गिराना?’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर यह अनुष्का के बारे में था, तो मृणाल को याद रखना चाहिए कि अनुष्का ‘सुल्तान’ से अपनी खुद की फिल्में प्रोड्यूस करने तक पहुंची.’
ये भी पढ़े-
‘Jolly LLb 3’ के ट्रेलर लॉन्च को लेकर छिड़ी मजेदार बहस, अक्षय कुमार-अरशद वारसी भिड़े
इससे कुछ दिन पहले मृणाल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था. उस इंटरव्यू में वो बिपाशा बसु की बॉडी पर कमेंट करते हुए सुनी गई थीं. वीडियो काफी पुराना लग रहा था लेकिन बिपाशा बसु ने नाम लिए बिना रिएक्ट किया था. इसके बाद मृणाल ने माफी मांगते हुए इसे अपनी नामसमझी बताई थी।
ये भी पढ़े-
Manoj Bajpayee और राम गोपाल की फिल्म में खौफ का खेल; हॉरर के साथ कॉमेडी तड़का





