![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2021/05/cow-hug-in-usa.jpg)
OMG! अमेरिका में ‘काउ हग’ का 200 डॉलर तक दे रहे लोग, मिल रही मानसिक शांति
![](https://cdn.cnn.com/cnnnext/dam/assets/190724092912-01-cow-cuddling-live-video.jpg)
वाशिंगटन। ‘काउ हग’ यानि गाय को गले लगाना, अमेरिका में गाय को गले लगाने के लिए लोग पैसे दे रहे हैं। एक घंटे के लिए ‘काउ हग’ का लोग 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं।
दरअसल कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचाव के लिए लोग घरों में कैद से हो गए हैं। ऐसे में डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या भी आम होती जा रही है।
हालांकि लोग अपने-अपने तरीकों से इससे जूझ रहे हैं लेकिन अमेरिका में इसके लिए अनोखी तरकीब निकाली गई है। यहां मानसिक शांति के लिए गाय को गले लगाया जा रहा है।
गाय को गले लगाने का ट्रेंड
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए सीएनबीसी के एक वीडियो में बताया गया है कि अमेरिका में लोग गाय को एक घंटे के लिए गले लगाने के 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि साफ है कि भारत इसमें आगे है। यहां गायों को 3000 सालों से पूजा जा रहा है।
तनाव हार्मोन को घटाता है
डॉक्टरों का कहना है कि गाय को गले लगाने का एहसास घर पर एक बच्चे या पालतू जानवर को पालने के समान है। “एक हैप्पी हग ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन को ट्रिगर करता है, जो कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करता है। ये तनाव के स्तर, चिंता और अवसाद के लक्षणों को भी कम करता है।”
इम्यूनिटी को रेगुलेट करता है ‘काउ हग’
गाय स्वभाव से शांत, कोमल और धैर्यवान होती हैं और गले लगाने वालों को जानवर उसके गर्म शरीर के तापमान, धीमी गति से दिल की धड़कन और बड़े आकार से फायदा होता है। यह सब शरीर के मेटाबोलिज्म, इम्यूनिटी और तनाव प्रतिक्रिया को रेगुलेट करने में मदद करता है।