
महिला को प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन, आरोपी और परिवार गिरफ्तार
Noida News: नोएडा के गढ़ी चौखंडी की रहने वाली प्रिया शर्मा को आरोपी युवक राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन ने प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम बदलकर खुशबू खातून कर दिया। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी, प्रलोभन और धमकी के माध्यम से निकाह किया।
हाईकोर्ट के आदेश पर फेज-तीन थाना पुलिस ने महिला को चेन्नई से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मुख्य आरोपी राजा मियां, पिता बिस्मिल्लाह मियां और मां अनीशा बेगम को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
क्या है पूरा मामला?
गढ़ी चौखंडी की रहने वाली महिला की मां की याचिका के अनुसार, 3 अगस्त को राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन और उसका साथी जहीर बाबू उनकी बेटी को घर से ले गए थे। मां ने अपनी याचिका में बेटी को बंधक बनाने और उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को महिला को बरामद कर उसे 8 सितंबर तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की जांच शुरु कर दी थी।
महिला को पढ़ा रहे थे शरिया कानून
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से महिला को चेन्नई से बरामद किया गया। पुलिस ने जब प्रिया शर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बन गई है और शरिया कानून का ज्ञान ले रही है. पुलिस के मुताबिक महिला का अभी अपने पती से तलाक नहीं हुआ है और उसके एक छह साल का बच्चा भी है। महिला ने अपने पती पर उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया था, हालांकी वह पुलिस के समझाने पर घर लौटने को तैयार हो गई थी।
यह भी पढ़ें…
AKTU का आज 23वां दीक्षांत समारोह, शुभांशु शुक्ला को मानद और IPS नवनीत को PhD की उपाधि
प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजा मियां बिहार के सीवान का रहने वाला था और उसने धोखे और धमकी के बल पर महिला का धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम बदलकर खुशबू खातून रख दिया था। महिला का नाम बदलने के बाद आरोपी ने 1 मई को गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में उससे निकाह कर लिया। पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी और उसके परिवार ने निकाहनामा में महिला के पिता का नाम फर्जी लिखा था। साथ ही आरोपी का परिवार ने महिला का फर्जी परिवार बन कर निकाह करवाने में मदद की था।
यह भी पढ़ें…
वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस पीएम रामगुलाम के दौरे को लेकर हाई अलर्ट
परिवार के मिली भगत से दिया अंजाम
आरोपी की मां अनीशा बेगम महिला की फूफी और उसका भाई इरशाद महिला का सगा भाई बनकर यह निकाह करवाया था। इस दौरान काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी राजा मियां, उसके पिता बिस्मिल्ला मियां और मां अनीशा बेगम को गाजियाबाद के बहरामपुर से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आरोपी के भाई इरशाद और काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन की तलाश अभी जारी है।
यह भी पढ़ें…





