
Bihar Election से पहले अपराधियों का तांडव… RJD नेता की गोली मारकर हत्या
RJD Leader Murder: पटना में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राजेंद्र नगर टर्मिनल इलाके के चित्रगुप्त नगर थाना अंतर्गत गली नंबर 17 में हुई। मृतक की पहचान राजकुमार राय उर्फ आला राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे।
RJD नेता राजकुमार राय की हत्या
पुलिस के अनुसार, राजकुमार राय देर रात अपनी कार से लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी से बचने के लिए राजकुमार पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन हमलावरों ने वहां भी उन्हें गोली मार दी और पैदल ही फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल राजकुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम (FSL) भी जांच कर रही है।
पटना ईस्ट के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज में एक आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के पीछे जमीन विवाद या राजनीतिक रंजिश हो सकती है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
यह भी पढ़ें…
Bihar मंत्रिमंडल ने 3,303 राजस्व कर्मचारियों की भर्ती सहित कई योजनाओं को दी मंजूरी
राजनीतिक पृष्ठभूमि
राजकुमार राय उर्फ आला यादव राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के वैशाली जिला अध्यक्ष थे। वे पहले भी राघोपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे और इस बार भी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। राजनीति के साथ-साथ वे जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे।
यह भी पढ़ें…
चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने 80 पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, BSRTC में ई-टिकटिंग भी लागू
इलाके में दहशत
हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।
यह भी पढ़ें…





