Asia Cup: UAE के खिलाफ Kuldeep Yadav का जादू, बना डाला नया कीर्तिमान…

Asia Cup-Ind vs UAE: कुलदीप यादव ने 6 महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेला और करीब करीब 15 महीने बाद T20I लेकिन आते ही धमाका कर दिया। एक ही ओवर में 4 विकेट झटके।

Kuldeep Yadav, Ind vs Uae: कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की है. यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में भारत ने गेंदबाजों के कमाल के दम पर मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया. इस मुकाबले में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

‘चाइनामैन’ ने यूएई को रौंदा

कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। 7 साल बाद उन्हें टी20 इंटरनेशनल में यह अवॉर्ड मिला है। एशिया कप में यूएई के खिलाफ उन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों और उन पर भरोसा न करने वालों के मुंह पर जैसे टेप लगा दिया हो।

कुलदीप को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन दिया. उनकी तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. चौथी गेंद पर कुलदीप न यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. कुलदीप ने वसीम को एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत का यह स्पिनर यहीं नहीं रूका. उसने अखिरी गेंद पर यूएई के बल्लेबाज हर्षित कौशिक को अपना शिकार बनाया. कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यूएई के 5 विकेट पर 50 रन पर झटक लिए थे.

इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही कुलदीप ने अपने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो उनके निरंतरता पर सवाल उठाते थे। सिर्फ इतना ही नहीं, कुलदीप ने ये भी बता दिया कि वह टीम इंडिया के नंबर एक स्पिन हैं और अगर उन्हें टीम से बाहर रखा जाता है तो फिर नुकसान होना तय है। कुलदीप करीब 6 महीने बाद टीम इंडिया के लिए मैच खेलने के मैदान पर उतरे।

एशिया कप : दुबई में भारत-यूएई का मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

 

Back to top button