आजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी ने की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल…

UP News: प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी ने जान दे दी. पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

UP News: जिले के नगर कोतवाली के पूरेकेशव राय गांव के रहने वाले आशीष सिंह (40) आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे. वह बीते शनिवार को अवकाश लेकर अपने गांव आए हुए थे.

आज गुरूवार को सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर के कमरे में खुदकुशी कर ली. जिसके बाद परिजनों ने तुरंत सूचना पुलिस को दिया. नगर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. अफसर की मौत की जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

वहीं बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद सालों से चल रहा रहा था. पत्नी 4 महीने से अपने मायके सुलतानपुर में रह रही थी. उनका 3 साल का बेटा भी है. सुबह करीब 9 बजे आशीष आजमगढ़ जाने के लिए तैयार हो रहा था. इसी दौरान पत्नी से फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद आशीष अपने कमरे में गया और खुदकुशी कर ली.

सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि आजमगढ़ में तैनात समाज कल्याण अधिकारी आशीष ने जान दे दी. इसमें पत्नी से विवाद का मामला सामने आ रहा है. जाँच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button