बिहार में अपराधियों का तांडव… RJD विधायक के ड्राइवर और राजद नेता की हत्या

Bihar Crime: बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा को गोली मार दी।

घटना मघौना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सदा बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वारदात की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। विधायक के ड्राइवर की हत्या ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें…

Bihar Election से पहले अपराधियों का तांडव… RJD नेता की गोली मारकर हत्या

पटना में राजद नेता की हत्या
इससे पहले, बुधवार देर रात पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमीन कारोबार से जुड़े राजकुमार राय चित्रगुप्त नगर रोड नंबर 17 में रहते थे।

यह भी पढ़ें…

Bihar मंत्रिमंडल ने 3,303 राजस्व कर्मचारियों की भर्ती सहित कई योजनाओं को दी मंजूरी

पुलिस के मुताबिक, वे देर रात अपनी कार से लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खुद को बचाने के लिए वे पास की एक दुकान में घुसे, लेकिन बदमाश वहां भी पहुंच गए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सवालों के घेरे में पुलिस
दोनों घटनाओं ने न केवल आम लोगों में दहशत पैदा कर दी है, बल्कि बिहार पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने 80 पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, BSRTC में ई-टिकटिंग भी लागू

Back to top button