Asia Cup 2025: बिक नहीं रहे Ind vs Pak Match के टिकट, जानिए कारण

Asia Cup 2025, Ind vs Pak: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले महामुकाबले की टिकटों की धीमी बिक्री के कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने आपातकालीन कदम उठाया है।

Asia Cup 2025, Ind vs Pak: इंडिया और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के टिकटों के लिए मारामारी ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन, अब ये हकीकत बदलने वाली है। पिछले दो-तीन दशक से भले ही इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के टिकट के लिए जबरदस्त क्रेज फैंस के भीतर देखा जाता हो, लेकिन अब ऐसा नहीं है। एशिया कप 2025 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लीग मैच होना है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच है, लेकिन दो दिन पहले तक मैच के 50 फीसदी के करीब टिकट अनसोल्ड हैं। इसके पीछे के कारणों को समझते हैं।

प्रीमियम टिकटों की बिक्री सबसे धीमी

एशिया कप के फाइनल के मेजबान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की प्रीमियम टिकटों की बिक्री सबसे कम रही है। यह स्थिति पिछले भारत-पाकिस्तान मैचों के बिल्कुल उलट रही है, जब सभी टिकट मिनटों में बिक गए थे। हालांकि, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक अधिकारी ने इस चिंता को खारिज कर दिया। ECB के एक सूत्र ने TOI से कहा, “इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि टिकट नहीं बिक रहे हैं। टिकटों की बिक्री लगातार जारी है।”

पहलगाम आतंकी हमले का टिकट बिक्री पर प्रभाव

ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने 26 मासूमों की जान ली थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। आधिकारिक तौर पर युद्ध की घोषणा नहीं थी, लेकिन दोनों छोर से गोला बारी, एयरस्ट्राइक जारी थी। भारत ने बहुत नुकसान पाकिस्तान का किया था। ऑपरेशन सिंदूर ने भी पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया था। पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था और इन हमलों की रोकने की गुहार लगाई। भारत सरकार मान गई।

पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है, लेकिन BCCI का कहना है कि वह केंद्र सरकार की नीति का पालन करता है। इस साल अगस्त में लागू यह नीति बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की अनुमति नहीं देती। भारतीय टीमें पाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी और पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति नहीं होगी।

 

 

Back to top button