
Shahjahanpur News: पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, मुस्लिम समुदाय ने घेरा थाना…
Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में 12 सितंबर की रात को तब भारी बवाल मच गया जब एक शख्स ने पैगंबर मोहम्मद साहब और मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात हुए हंगामे के बाद फिलहाल हालात काबू में हैं। पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर विशेष समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए थे और जमकर बवाल कटा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने पैगंबर साहब को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
थाने के बाहर लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी पुलिस को उन्हें तितर बितर करने के लिए उनके ऊपर लाठीचार्ज तक करना पड़ा. थाने के बाहर हंगामा कर रहे लोगों की मांग थी कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे.
इलाके में की गई भारी पुलिसबल की तैनाती
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. डीएम और एसपी को खुद सड़कों पर उतरने को कहा गया है. पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है. जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें, जो लोग अफवाह फैलाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
ये भी पढ़े-
नर्सिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड का प्रयास; प्रिंसिपल पर शोषण का आरोप, ABVP की एंट्री…
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोग ऐसे माहौल में फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पत्थरबाजी की कोई सूचना नहीं है। कुछ लोग अभी भी रोड पर बैठे हैं, उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: लखनऊ में 2 नाबालिग बच्चों का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगे 10 लाख…





