बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का दौरा, रणनीति और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

JP Nadda Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा शनिवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। नड्डा का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि वे न केवल कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, बल्कि चुनावी रणनीति पर भी पार्टी नेताओं के साथ गहन चर्चा करेंगे।

जेपी नड्डा का दिनभर का कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पटना में अब से थोड़ी देर बाद पहुंचेंगे. जेपी नड्डा एक अखबार के कार्यक्रम के कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे. जेपी नड्डा बिहार भाजपा की कोर कमिटी के साथ बैठक भी करेंगे. दोपहर 3:00 बजे छपरा में अखंड ज्योति अस्पताल का जेपी नड्डा निरीक्षण करेंगे. वहीं शाम 04:30 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट करेंगे. शाम 5:30 बजे पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की जाएगी.

बैठक का महत्व
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई है. बैठक में 30 से अधिक नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है. विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वर्तमान राजनीतिक हालात पर जगत प्रकाश नड्डा अपनी राय रखेंगे. वहीं भावी रणनीतियों पर भी विमर्श करेंगे.

  • विधानसभा चुनाव की रूपरेखा और सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।
  • संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक की रणनीति पर फोकस रहेगा।
  • एनडीए के सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर विचार होगा।

यह भी पढ़ें…

बिहार में अपराधियों का तांडव… RJD विधायक के ड्राइवर और राजद नेता की हत्या

चुनावी समीकरण और दौरे
भाजपा और एनडीए इस बार 225 सीटों का लक्ष्य तय कर चुके हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार आएंगे।
  • गृह मंत्री अमित शाह का बिहार में 18 और 27 सितंबर को दौरा प्रस्तावित है।
    इन दौरों को एनडीए की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Bihar Election से पहले अपराधियों का तांडव… RJD नेता की गोली मारकर हत्या

भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया 
भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं को उत्साह मिलेगा। वे नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर भी मंथन होगा।”

जेपी नड्डा का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में एनडीए सीट शेयरिंग पर मंथन कर रहा है और विपक्षी महागठबंधन भी अपनी रणनीति तय करने में जुटा है। ऐसे में नड्डा की बैठकें आगामी चुनावी समीकरणों को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

Bihar मंत्रिमंडल ने 3,303 राजस्व कर्मचारियों की भर्ती सहित कई योजनाओं को दी मंजूरी

Back to top button