तेजस्वी का दावा: बिहार अधिकार यात्रा से बदलाव तय, भाजपा पर चुनावी राजनीति का आरोप

Bihar Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने 16 सितंबर से शुरू होने वाली बिहार अधिकार यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भाजपा नेताओं के प्रस्तावित बिहार दौरे पर भी कड़ा हमला किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार उनकी यात्रा 20 से अधिक जिलों तक हुई थी। इस बार वे उन जिलों में जाएंगे जो पिछली यात्रा में छूट गए थे और जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का नाम अलग है और यह संयुक्त यात्राओं से अलग है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है, क्योंकि राज्य के लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध से परेशान हैं।

नेपाल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार नेपाल की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सवाल किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि “जब हम खून, पानी और रिश्ता नहीं चाहते, तो क्रिकेट मैच क्यों हो रहा है? लोग सवाल उठाएंगे और यह सरकार से जायज सवाल है।”

यह भी पढ़ें…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का दौरा, रणनीति और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये नेता केवल चुनाव के वक्त ही बिहार को याद करते हैं, और चुनाव बीतते ही राज्य को भूल जाते हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति करती है और जनता की सेवा के लिए उसका कोई स्पष्ट विजन नहीं है।

यह भी पढ़ें…

बिहार में अपराधियों का तांडव… RJD विधायक के ड्राइवर और राजद नेता की हत्या

तेजस्वी यादव ने दोहराया कि इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है क्योंकि जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध से ऊब चुकी है और अब बदलाव की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें…

Bihar Election से पहले अपराधियों का तांडव… RJD नेता की गोली मारकर हत्या

Back to top button