
IND vs PAK मैच पर शुभम की पत्नी ने उठाए सवाल, खेल की आड़ में भावनाओं का अपमान
India Pakistan Match: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने को लेकर ऐशान्या द्विवेदी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना उन शहीद लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कना है।
India Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान, ऐसे दो देश जो 2 महीने पहले एक-दूसरे के खून के प्यासे थे। भारत के कई पंडित खून और पानी साथ न बहने की बात कर रहे थे। अब भारत-पाकिस्तान के एशिया कप के मुकाबले से पहले हंसते-खिलखिलाते बात कर रहे हैं। पाहलगाम आतंकी हमले में मारे गिए एक व्यक्ति की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने आगामी भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच का कड़ा विरोध किया है और सभी से मैच का बहिष्कार करने की अपील की है।
इस मैच का बहिष्कार करें- ऐशान्या द्विवेदी
ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के बलिदान की अनदेखी है। पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र के साथ मैच खेलना शहीद परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रवादी कहे जाते हैं, लेकिन एक-दो को छोड़कर किसी ने भी आगे आकर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया है।
ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि मैच से मिलने वाले पैसे का पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल करेगा। स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर को भी सोचना चाहिए कि उनकी राष्ट्रीयता 26 परिवारों तक सीमित नहीं है। टीवी मत चालू करें, इस मैच का बहिष्कार करें।
आतंकवाद और सुरक्षा का संकट
भारत दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। संसद पर हमला, 26/11 मुंबई हमला और पुलवामा अटैक जैसी दर्दनाक घटनाएं आज भी ताजा हैं। इन हमलों में सैकड़ों निर्दोष लोग और सुरक्षाकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान से खेल संबंध रखना शहीदों के बलिदान के प्रति अपमान जैसा लगता है। जब हमारे सैनिक सीमा पर जान की बाजी लगा रहे हों तो स्टेडियम में तालियों के बीच पाकिस्तान से मुकाबला खेलना कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।
ये भी पढ़े-
Asia Cup 2025: बिक नहीं रहे Ind vs Pak Match के टिकट, जानिए कारण
बता दें कि एशिया कप 9 सितंबर को शुरू हुआ है। 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला है। इसका भारत में काफी ज्यादा विरोध हो रहा है। यहां तक की बीसीसीआई के बड़े अधिकारी इस विरोध के चलते दुबई नहीं गए हैं। दुबई के स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाना है।
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
ये भी पढ़े-
बैडमिंटन खिलाड़ी बनी मसीहा; किया 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान, जानिए वजह…





