Kajol और Twinkle के चैट शो का ट्रेलर आउट, गेस्ट लिस्ट से भी उठा पर्दा

Too Much With Kajol and Twinkle Trailer: अमेजन प्राइम वीडियो का मोस्ट अवेटेड चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का ट्रेलर जारी हो गया है। शो के ट्रेलर को देखने के बाद गेस्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट मिल गया है।

Too Much With Kajol and Twinkle Trailer: काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’  (Too Much With Kajol and Twinkle) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो पॉपुलर एक्ट्रेस का ये चैट शो ट्रेलर में तो मज़ेदार लग रहा है। खासबात ये है कि इस शो के मेहमानों की लिस्ट शानदार है जिसमें सलमान खान, आमिर खान साथ में नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों होस्ट एक्ट्रेसेज भी एक दूसरे के साथ मस्तीभरे अंदाज में पेश आ रही हैं। लंबे समय बाद ऐसे चैट शो पर बॉलीवुड सेलेब्स को अपने मन की बात करते देखना मज़ेदार लग रहा है।

ये सेलेब्स होंगे सलमान के शो हिस्सा

शो की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, जाह्नवी कपूर और कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल सच में एक रोलरकोस्टर है जो खुलापन, ह्यूमर और अनएक्सपेक्टेड खुलासों से भरा हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

रिएक्शन

शो के इंतजार में बैठे लोगों ने ट्रेलर प[पर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है ‘एक एपिसोड शाहरुख खान सर के साथ भी जरूर’, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कॉफी विद करन’ का नया वर्जन’ एक और यूजर ने लिखा ‘ये शाहरुख खान के बिना अधूरा है’। एक यूजर ने लिखा ‘अक्षय कुमार और अजय देवगन नहीं आ रहे क्या’।

स्ट्रीम डेट

बता दें, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ मजेदार टॉक शो होने वाला है जो 25 सितंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। अब देखना होगा काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने दम पर क्या कमाल करने वाली हैं।

 

Back to top button