
Hardik Pandya की लाइफ में हॉट हसीना की एंट्री, कौन हैं क्रिकेटर की नई गर्लफ्रेंड?
Hardik Pandya New Girlfriend: नाताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लव लाइफ सुर्खियां बटोरती रहती है। अब खबर है कि हार्दिक की जिंदगी में एक और हसीना की एंट्री हुई है।
Hardik Pandya: क्रिकेट के मैदान से दूर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उनकी जिंदगी में एक नई हसीना की एंट्री हो चुकी है। ये कोई और नहीं बल्कि मॉडल महिका शर्मा हैं। इस रिश्ते की सुगबुगाहट महिका की एक सेल्फी से शुरू हुई, जिसमें उनके पीछे एक शख्स की धुंधली सी परछाई नजर आई, जिसके हार्दिक होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
पढ़ाई में शानदार रहीं माहिका
हार्दिक की कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एक मशहूर मॉडल हैं, जिन्होंने कई बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है। माहिका कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई टॉप ब्रांड्स के साथ काम किया है और इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता है। माहिका बचपन से ही कैमरे के सामने आने का शौक रखती थीं। उन्होंने दसवीं के बोर्ड एग्जाम में 10 CGPA के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। पढ़ाई में इतनी अच्छी रही कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बनें, लेकिन माहिका ने अपनी रुचि के चलते मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता हाल ही में खत्म हुआ है। दोनों ने मई 2020 में शादी की थी, और उनके बीच अलगाव की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी। जुलाई 2024 में दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की थी।
उन्होंने कहा था कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं, लेकिन उनके बेटे अगस्त्य की परवरिश के लिए हमेशा साथ रहेंगे। अब जब हार्दिक की जिंदगी में एक नए रिश्ते की चर्चा शुरू हुई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अफवाहें सच साबित होती हैं या नहीं।





