
Mani Miraj ने पहले बनाए संबंध बनाए फिर छोड़कर भागा, फफककर रोई वन्नू दी ग्रेट…
Mani Miraj Vani The Great Controversy: यूट्यूबर मणि मिराज पर गर्लफ्रेंड Vannu Dgreat ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वन्नू ने कहा कि मिराज उसे छोड़कर फरार हो गया है। Vannu ने रोते हुए अपना वीडियो बनाया है।
Mani Miraj Vani The Great Controversy: इस समय सोशल मीडिया पर मणि मेराज काफी सुर्खियों में हैं। मणि मिराज की पत्नी ने लाइव आकर उनपर कई सारे आरोप लगाए हैं। Vannu का कहना है मिराज ने उसके साथ निकाह किया। उसके साथ जबरदस्ती करता था, मना करने पर उसके ऊपर बीवी होने का दबाव डालता था। उन्होंने बताया कि Mani Miraj ने उनके साथ जबरदस्ती की है। शादी के बाद अब जाकर Mani Miraj उनको पहचानने से मना कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं मनु मिराज
मनु मेराज कौन है? (Who Is Mani Miraj)-
मनी मेराज का जन्म बिहार के किशनगंज में 25 दिसंबर 2004 में एक गरीब परिवार में हुआ था। और उन्होंने अपनी पढ़ाई गांव के एक स्कूल से पूरी की, पैसे की तंगी की वजह से मनी मेराज ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। ये सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी वीडियोज की वजह से जाने जाते हैं। आज मनी मेराज को केवल बिहार ही नहीं पूरा भारत जानता है। मनी मिराज ने टिक-टॉक से अपनी कॉमेडी शुरू की थी। जहाँ पर उनके 3 से 4 मिलियन तक फॉलोअर्स थे लेकिन भारतीय गवर्नमेंट द्वारा 2020 में टिक टॉक को बंद करने के बाद इन्होंने यूट्यूब पर अपना चैनल बना लिया। फिर फेसबुक,इंस्टा, ट्वीटर सभी पर ये अपनी कॉमेडी के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं।
View this post on Instagram
फूट-फूट कर रोई वन्नू
वन्नू कह रहती हुई सुनाई दे रही हैं कि लोग बोलते थे, यह जिहादी है, मुसलमान है। यह कभी सच्चा नहीं है। यह एक न एक दिन तुम्हे छोड़ देगा। तुम तब रोओगी। यह तुम्हे धोखा देगा लेकिन मैं नहीं मानती थी। मैं आज भी यह सब नहीं मानती, लेकिन मिराज मेरे साथ ऐसा करेगा, मैंने नहीं सोचा था। आज मिराज बोल रहे हैं कि मैं मनु दी ग्रेट को पहचानता तक नहीं। दो- ढाई साल से हम रिलेशनशिप में हैं।
वहीं वन्नू एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 756 हजार फॉलोअर्स हैं. वन्नू और मिराज के रिश्ते का सच क्या है. ये सिर्फ वही जानते हैं, लेकिन एक्ट्रेस का वीडियो शॉकिंग जरूर है. वो जिस तरह रो-रोकर अपने पति से वापस लौटने की गुहार लगा रही हैं. वो देखकर उनके फैन्स का दिल बैठा जा रहा है.





