
दरभंगा में यूट्यूबर पिटाई कांड पर सियासी बवाल… RJD का महाधरना, मंत्री से माँगा इस्तीफा
Bihar Politics: बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी की पिटाई प्रकरण ने सियासी भूचाल मचा दिया है। घटना को लेकर विपक्षी दल आरजेडी ने मंगलवार को कर्पूरी चौक पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मंत्री जीवेश कुमार की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की जोरदार मांग की।
तेजस्वी यादव का समर्थन
इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद सिंहवाड़ा थाना पहुंचे थे और दिलीप सहनी के समर्थन में खड़े होकर मंत्री जीवेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठी है और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विपक्षी नेताओं की बड़ी मौजूदगी
महाधरना में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मंत्री का व्यवहार जनप्रतिनिधियों की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें…
पटना से रवाना हुआ ‘चलो जीतें मोदी रथ’, 17 सितंबर से पूरे बिहार में होगा कार्यक्रम
‘जर्जर सड़क पर सवाल उठाना पड़ा भारी’
पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि दिलीप सहनी को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने जर्जर सड़क पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जीवेश कुमार ने जातिगत आधार पर सहनी को भरी भीड़ में अपमानित किया और गाड़ी में खींचने की कोशिश की। यह प्रवृत्ति 90 के दशक में दलित और पिछड़े समाज के साथ होने वाले व्यवहार की याद दिलाती है।
बीजेपी पर पलटवार
आरजेडी नेताओं ने बीजेपी को भी घेरा। भोला यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे, तब बीजेपी ने पूरे देशभर में प्रदर्शन किया था। लेकिन अब जब एक अतिपिछड़े समाज के बेटे और उसकी मां के साथ अभद्रता हुई है, तब उसी समाज के मंत्री मदन सहनी ने नैतिक आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
यह भी पढ़ें…
Gaya में बोलें धीरेंद्र शास्त्री – दारू सस्ती और दवा महंगी, भारत कैसे बनेगा विश्व गुरु
नीतीश सरकार पर दबाव
आरजेडी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि मंत्री जीवेश कुमार को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आरजेडी राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
यह भी पढ़ें…





