
जमुई में खेल मैदान से मिला माओवादी का धमकी भरा पर्चा, मंत्री और विधायक बने निशाना
Bihar News: बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान से बुधवार को एक धमकी भरा पर्चा बरामद हुआ। इस पर्चे पर “भाकपा माओवादी” लिखा हुआ था और इसमें मंत्री तथा चकाई के विधायक सुमित कुमार सिंह सहित कई लोगों को धमकी दी गई थी।
सूत्रों के अनुसार, बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में कई युवा फुटबॉल खेल रहे थे, तभी उनकी नजर पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी। पर्चा लाल रंग से लिखा गया था और उसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि यदि कुछ नामों को सुधार नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पर्चे के अंत में “लाल सलाम” लिखा हुआ था।
यह भी पढ़ें…
दरभंगा में यूट्यूबर पिटाई कांड पर सियासी बवाल… RJD का महाधरना, मंत्री से माँगा इस्तीफा
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पर्चे और झंडा जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि पर्चे में सुमित कुमार सिंह के लिए प्रचार न करने की भी चेतावनी दी गई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पर्चा नक्सलियों ने ही रखा है या इसमें शरारती तत्वों का हाथ है।
यह भी पढ़ें…
पटना से रवाना हुआ ‘चलो जीतें मोदी रथ’, 17 सितंबर से पूरे बिहार में होगा कार्यक्रम
चिहरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पर्चे में लिखे संदेश और धमकियों की गहन समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…





