Jolly LLB 3 की रिलीज पर रोक की मांग खारिज, Bombay HC ने सुनाया फैसला

Bombay HC dismisses plea against Jolly LLB 3: बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 के खिलाफ दायर हुई याचिका पर सुनवाई की।

Jolly LLB 3: पिछले काफी समय से अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली LLB 3’ की खूब चर्चा हो रही है। जहां एक ओर सिनेप्रेमी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीते दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट में इसकी रिलीज रोकने के लिए याचिका दायर की गई थी। अब अदालत ने ‘जॉली LLB 3’ के निर्माताओं के पक्ष में फैसाला सुनाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी

चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की खंडपीठ ने इस तर्क को स्वीकार करने से इनकार किया। “हमें जज बनने के पहले दिन से ही मज़ाक का सामना करना पड़ता है। इसलिए चिंता मत कीजिए। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।” इसी तरह की एक याचिका पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी खारिज हो चुकी है। उस याचिका में कहा गया था कि फिल्म के ट्रेलर में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिससे कानूनी बिरादरी को बदनाम किया जा सके।

फिल्म की रिलीज डेट तय

निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा में हास्य और व्यंग्य का तड़का लगाते नजर आएंगे। जॉली एलएलबी सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला था और अब तीसरे भाग को लेकर भी भारी उत्साह है।

ये भी पढ़े-

Jolly LLB 3 ने मेकर्स को किया मालामाल, Advance Booking से मोटी कमाई

‘जॉली एलएलबी 3’ को आगामी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

ये भी पढ़े-

Box Office Report: बागी 4 की रफ़्तार धीमी, ‘डीमन स्लेयर’ और ‘मिराय’ की कमाई दमदार

Back to top button