
CM Yogi से मिले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिवलिंग भेंट कर संसदीय परंपराओं पर की चर्चा…
Om Birla Meet CM Yogi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीएम योगी को शिवलिंग भेंट किया, मुलाकात में संसदीय परंपराओं और यूपी सरकार के नवाचारों पर चर्चा हुई।
Lucknow: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान ओम बिरला ने सीएम योगी को शिवलिंग भेंट किया।
आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
@ombirlakota https://t.co/dplsznIKqq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 28, 2026
संसदीय परंपराओं पर हुई चर्चा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के दौरान संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संसदीय संस्थाओं की भूमिका और परंपराओं को मजबूत बनाए रखने जैसे विषय इस मुलाकात के प्रमुख बिंदु रहे।
यह भी पढ़ें…
UP News: बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर निकाले छात्र
सीएम योगी ने बताईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे नवाचारों और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। प्रदेश में विकास कार्यों और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में एथलेटिक्स का महाकुंभ, दौड़ से लेकर भाला फेंक तक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
ओम बिरला ने सीएम योगी को भेंट किया शिवलिंग
इस मुलाकात का खास पहलू ओम बिरला की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिवलिंग भेंट करना रहा। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को संसदीय परंपराओं और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से जुड़े संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





