लखनऊ को नया आयाम देगा ये भव्य कॉरिडोर, मिलेगा ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा…

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर एक भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. गोमतीनगर रेल टर्मिनल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के साथ ही यह कॉरिडोर शहर के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा.

Lucknow News: लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहीद पथ पर एक भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इस कॉरिडोर के तहत शहीद पथ के दोनों ओर दो-दो अतिरिक्त लेन बनाने पर विचार किया जा रहा है. इसके साथ ही गोमतीनगर रेल टर्मिनल को क्लोवर लीफ से जोड़ने और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास दूसरी दिशा में अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव भी चर्चा में है.मंगलवार को गोमतीनगर के एक होटल में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में यह योजना सामने आई.

भारी ट्रैफिक से मिलेगी राहत

बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने सहारा एस्टेट रोड के सामने रिंग रोड पर अंडरपास और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए एक अतिरिक्त अंडरपास बनाने का सुझाव दिया. इसके अलावा, आउटर रिंग रोड पर अयोध्या राजमार्ग और रिंग रोड इंटरसेक्शन के पास ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए भी उपायों पर विचार-विमर्श हुआ.

एनएचएआई की टीम ने सांसद प्रतिनिधियों के साथ लखनऊ-मोहान हाईवे इंटरसेक्शन का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान मोहान हाईवे इंटरसेक्शन के पास सर्विस रोड का कार्य अधूरा पाया गया. इसके अलावा, कानपुर हाईवे इंटरसेक्शन पर निर्माणाधीन क्लोवर-लीफ का जायजा लिया गया. बैठक में अयोध्या राजमार्ग पर हाईकोर्ट परिसर के पास पॉलिटेक्निक चौराहे से नहर के उस पार तक 6-लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण पर भी चर्चा हुई.

ये अधिकारी-मंत्री हुए बैठक में शामिल 

इस समीक्षा बैठक में एनएचएआई के मेंबर (ए) विशाल चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधि पूर्व आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी, रक्षामंत्री जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) नवीन कुमार, रीजनल अफसर संजीव शर्मा और परियोजना निदेशक कर्नल शरद चंद्र सिंह मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सेवा पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ

शहीद पथ कॉरिडोर और अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं के पूरा होने से लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है. गोमतीनगर रेल टर्मिनल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के साथ ही यह कॉरिडोर शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. शहरवासियों को अब इन योजनाओं के जल्द अमल में आने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें…

इंडियन बैंक में दिवंगत युवाओं को 2 मिनट का मौन, अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Back to top button