UP Police महकमे में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक और बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले मंगलवार को ही 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। यानी पिछले 48 घंटों के भीतर ही कुल 23 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

माना जा रहा है कि आगामी त्योहारी सीजन और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है।

जानें किसको कहां मिली पोस्टिंग?

  1. देव रंजन वर्मा (डीआईजी, रूल्स एंड मैनुअल्स)
  • पहले आदेश में उन्हें डीआईजी स्थापना, पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजा गया था।
  • नया संशोधित आदेश: अब उन्हें डीआईजी प्रशिक्षण, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

2. डॉ. सतीश कुमार (सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ)

  • अब उन्हें पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर सम्बद्ध किया गया है।

3. अभिजीत कुमार (अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज)

  • अब वे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मेरठ होंगे।

यह भी पढ़ें…

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर आरोप तय, अगली सुनवाई 30 सितंबर को

4. अतुल कुमार श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक, रामपुर)

  • नई जिम्मेदारी: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर।

5. ममता रानी चौधरी (अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ)

  • पदोन्नति स्वरूप अब बनीं पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।

6. शैलेन्द्र कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक, अमेठी)

  • नई जिम्मेदारी: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

7. त्रिगुण बिसेन (अपर पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद)

  • नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ को नया आयाम देगा ये भव्य कॉरिडोर, मिलेगा ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा…

व्यापक बदलाव के संकेत
लगातार दो दिनों में बड़े पैमाने पर हुए इन तबादलों से साफ है कि सरकार त्योहारी सीजन, चुनावी माहौल और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को लेकर सक्रिय है।

पुलिस महकमे में नई तैनातियों से संवेदनशील जिलों और मेट्रो सिटी पुलिस कमिश्नरेटों में मजबूती लाने की कोशिश की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस की कार्यशैली और अपराध नियंत्रण पर सीधा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सेवा पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ

Back to top button