Homebound Trailer: ईशान खट्टर की फिल्म का ट्रेलर आउट, जाह्नवी भी आएंगी नजर

Homebound Trailer: ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है और फैंस खूब तारीफ कर रहे है। Cannes में इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

Homebound Trailer: कान्स और टीआईएफएफ जैसे फिल्म समारोहों में धूम मचाने के बाद अब फिल्म होमबाउंड सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। मसान फेम निर्देशक नीरज घायवान की इस फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर फिल्म की एक झलक दिखाता है और ऐसा लगता है कि यह फिल्म जाति, धर्म और लैंगिक असमानता जैसे सामाजिक मुद्दों को एक साथ उठाएगी।

यहाँ देखिये फिल्म का ट्रेलर

धर्मा प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा – ‘हमारे दिल का टुकड़ा आपके दिल में घर बनाए, पेश है होमबाउंड का ऑफिशियल ट्रेलर। 26 सितंबर से सिनेमाघरों में।’

किरदार और कहानी ने छू लिया दिल 

ट्रेलर में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा को बचपन के दोस्त के रूप में दिखाया गया है। दोनों का सपना है पुलिस अधिकारी बनना और इसके लिए वो मेहनत भी करते हैं। ईशान फिल्म में मोहम्मद शोएब का किरदार निभा रहे हैं, वहीं विशाल चंदन कुमार के रोल में हैं। इन दोनों दोस्तों के सपने और उनकी जद्दोजहद कहानी को आगे लेकर जाते हैं।

दूसरी ओर जाह्नवी कपूर, विशाल यानी चंदन की प्रेमिका के रूप में नजर आती हैं। उनकी मौजूदगी से साफ नजर आता है कि वो दो दोस्तों के बीच अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

होमबाउंड के निर्माता और रिलीज की तारीख

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित इस बॉलीवुड फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म की छायांकन प्रतीक शाह ने किया है और संगीत नरेन चंदावरकर और बेनेडिक्ट टेलर ने दिया है। इसका निर्देशन नीरज घेवान ने किया है।

ये भी पढ़े-

Jolly LLB 3 की रिलीज पर रोक की मांग खारिज, Bombay HC ने सुनाया फैसला

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म की रिलीज़ की तारीख की घोषणा की। होमबाउंड 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स के पास इस फिल्म के ओटीटी अधिकार हैं।

ये भी पढ़े-

Box Office Report: बागी 4 की रफ़्तार धीमी, ‘डीमन स्लेयर’ और ‘मिराय’ की कमाई दमदार

Back to top button