
Rashifal: इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल
Horoscope 18 September 2025, Rashifal 18 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 18 September 2025, Rashifal 18 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानें 18 सितंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ.
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन किसी पुराने विवाद में पढ़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते है. कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह बॉस को पसंद आएगी और आपके मनपसंद काम मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
वृषभ राशि-आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने घर का काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको कुछ सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि–आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उनसे आप घबराएंगे नहीं और संतान को कहीं पढ़ाई के लिए बाहर भी भेज सकते हैं। आपको नौकरी में अपने बॉस से तालमेल बनाकर चलना होगा, नहीं तो वह आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं।
कर्क राशि-आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आप अपनी आय को बढ़ाएंगे। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, क्योंकि आप अपनी संतान को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी अच्छी जगह से बुलावा आ सकता है। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की फरमाइश पर आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन है, तो उसके लिए आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें।
तुला राशि- आज आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ाना होगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपकी बेवजह की आदत आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपके खर्च आपके सिरदर्द बन सकते हैं, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होंगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई पुराना लेन देन चुकटा होगा।
धनु राशि- आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। यदि आपने किसी दूसरे को बिना मांगे सलाह दी, तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपकी दान-पुण्य के कार्यो में काफी रुचि रहेगी और आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपकी कूटनीति से आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने बिजनेस में कुछ नयी योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम की वजह से ऑफिस से जल्दी आना पड़ सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





