सपा नेता का फ़ोन ना उठाना DM मैडम को पड़ा भारी; एक्शन के बाद मांगी माफ़ी…

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में शिवपाल यादव एक बड़ा नाम है। लेकिन बीते दिनों एक ऐसा प्रकरण सामने आया है जिसकी शिकायत खुद शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की थी।

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आम जनता से लेकर शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी शिवपाल यादव नाम से वाकिफ हैं। सपा सरकार में उनकी तूती बोलती थी। उनके फोन मात्र से अधिकारी कुर्सी छोड़ देते थे। लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि अब अफसर उनके नाम से बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। एक ऐसा ही प्रकरण बीते दिनों सामने आया है। यह मामला बीते विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले का है। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने बुलंदशहर डीएम श्रुति को 20–25 बार कॉल किया, लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। इससे नाराज होकर शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर दी।

डीएम को शिवपाल ने 20–25 बार किया कॉल

दरअसल, शिवपाल यादव ने कुछ महीने पहले एक कार्यकर्ता से जुड़े काम के लिए डीएम श्रुति को फोन किया था। श्रुति के निजी सहायक ने कई बार फोन उठाया, लेकिन डीएम बात करने को तैयार नहीं हुईं। शिवपाल के एक करीबी ने बताया- नेताजी ने उनके पर्सनल नंबर पर भी कॉल किया था, लेकिन डीएम मैडम ने कॉल नहीं उठाया। इतना ही नहीं, बुलंदशहर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली भी डीएम के पास शिवपाल यादव का संदेश लेकर पहुंचे, लेकिन, उन्हें भी टाल कर रवाना कर दिया।

IAS श्रुति ने माफी मांगी

बताया जा रहा है कि नोटिस जारी होने के बाद बुलंदशहर डीएम ने शिवपाल यादव से माफी मांग ली थी। डीएम श्रुति ने स्वयं फोन कर सपा विधायक से बात की और फोन ना उठने के लिए माफी मांगी थी। शिवपाल यादव के करीबियों की माने तो यह प्रकरण विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले का है।

सतीश महाना ने जारी किया नोटिस

सतीश महाना ने शिवपाल की सीनियॉरिटी और उनके राजनीतिक कद को ध्यान में रखते हुए तत्काल डीएम को नोटिस जारी कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, डीएम को नोटिस मिलने के बाद शासन के आला अधिकारी भी हरकत में आ गए।

Back to top button