
Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग रिश्ते पर लगाई मुहर, इशारों में कही दिल की बात
Shraddha Kapoor relationship: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने राइटर राहुल मोदी संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
Shraddha Kapoor relationship: ‘स्त्री’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है। पिछले कई महीनों से श्रद्धा और फिल्म राइटर राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर रूमर्स फैली थीं जिसपर अब खुद एक्ट्रेस ने मुहर लगा दी है। श्रद्धा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को पब्लिक किया। इस प्यार भरे वीडियो में एक्ट्रेस ने इशारों इशारों में अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है.
श्रद्धा कपूर का क्यूट वीडियो
वीडियो में श्रद्धा कैमरे की ओर शरारत भरी निगाहों से देखती नज़र आती हैं, वहीं राहुल पीछे से कैमरा ज़ूम इन और आउट कर रहे हैं। बीच में श्रद्धा हंसते हुए कहती हैं- “हट्ट” और फिर फनी चेहरा बनाती हैं। पीछे से राहुल मोदी की आवाज भी सुनाई देती है। श्रद्धा का ये वीडियो अब उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
पिछले साल से डेट कर रहा है कपल
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के डेटिंग की अफवाहें 2024 की शुरुआत में शुरू हुईं, जब उन्हें मुंबई में एक डिनर डेट से निकलते हुए देखा गया। तब से दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया है। पिछले दिसंबर में अभिनेत्री ने राहुल के साथ वड़ा पाव डेट की एक तस्वीर शेयर की, जिससे ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लग गया। उन्होंने एक बार गलती से अपने फोन का वॉलपेपर भी दिखा दिया, जिसमें राहुल दिख रहे थे, जिससे अटकलों को और बल मिला।
ये भी पढ़े-
Shabana Azmi के बर्थडे पर Javed Akhtar का रोमांटिक डांस, Video सोशल मीडिया पर लीक
राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटाते हैं. दोनों के वीडियोज जब भी सामने आते हैं, लोग काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
ये भी पढ़े-
Perfect: वरुण-जान्हवी की मूवी का ‘परफेक्ट’ गाना रिलीज, गुरु रंधावा ने मचाया धमाल





