Ayodhya के गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का भंडा फोड़, 11 लड़कियां पकड़ी गईं

Ayodhya Guesthouse Raid: अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने छापा मारकर 11 लड़कियों को पकड़ लिया। गेस्ट हाउस मालिक और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया।

Ayodhya Guesthouse Raid: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर और बिहार से लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। अयोध्या पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक सहित 11 महिलाओं को अरेस्ट किया। पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें कई बड़े शहरों से देखने को मिली हैं।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। फतेहगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर राणी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जिसमें रैकेट में 12 युवतियाँ शामिल थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है। छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी ने किया। मौके पर पुलिस ने मौके से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है और पुलिस की सतर्कता के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Back to top button