Surya Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में यह दिखेगा या नहीं

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या का संयोग बन रहा है। इसके अलावा, इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा क्योंकि यह भारत में दृश्यमान नहीं होगा।

Surya Grahan 2025: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण  21 सितंबर को लगेगा। रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है। इसका काफी ज्यादा वैज्ञानिक, ज्योतिष और धार्मिक महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें, तो जब चंद्रमा, धरती और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है, तो इस स्थिति में सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती है इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। यहां जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़े अपडेट्स..

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2025 Timings)

भारतीय समयानुसार, साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार के दिन लगेगा. इस ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार, रात 11 बजे होगा और इसका समापन 22 सितंबर की अर्धरात्रि में 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. इसकी कुछ अवधि 4 घंटे से अधिक की होगी. इस ग्रहण की पीक टाइमिंग रात 1 बजकर 11 मिनट रहेगी.

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण ना दिखने के कारण सूतक भी नहीं लगेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए: हिंदू धर्म में मान्यता है कि ग्रहण लगने पर वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इस बुरे प्रभाव से बचाव के लिए खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्तों को डाल सकते हैं। ग्रहण शुरू व खत्म होने से पहले स्नान करना चाहिए। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए और भगवान का ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए: ग्रहण के दौरान सूर्य को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा ग्रहण काल में भोजन बनाना व खाना दोनों वर्जित माने गए हैं। ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए और न ही देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करना चाहिए। ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Back to top button