भावनगर से देशभर में विकास की गूंज… पीएम मोदी 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर स्थित जवाहर मैदान में एक बड़े कार्यक्रम में कई क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और 34,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

समुद्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स बने आकर्षण का केंद्र

  • प्रधानमंत्री का इस दौरे का सबसे बड़ा फोकस समुद्री क्षेत्र रहा। ₹7,870 करोड़ की परियोजनाएँ इसी क्षेत्र से संबंधित थीं।
  • मुंबई के इंदिरा डॉक पर इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन।
  • कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल का शिलान्यास।
  • ओडिशा के पारादीप पोर्ट में कार्गो बर्थ और कंटेनर हैंडलिंग सुविधा।
  • गुजरात के टुना टेकरा में मल्टी-कार्गो टर्मिनल।
  • तमिलनाडु के एन्नोर व चेन्नई बंदरगाह, कार निकोबार और कांडला में आधुनिकीकरण कार्य।
  • पटना और वाराणसी में आंतरिक जलमार्ग सुविधाएँ।

गुजरात को मिला बड़ा निवेश पैकेज
गुजरात को पीएम मोदी ने विशेष तोहफा देते हुए ₹26,354 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, अस्पताल, सड़कें और शहरी विकास शामिल हैं।

  • ऊर्जा परियोजनाएँ: छारा पोर्ट पर HPLNG रीगैसिफिकेशन टर्मिनल, IOC रिफाइनरी में रसायन उद्योग से जुड़ी नई इकाइयाँ, 600 मेगावाट ग्रीन शू पहल और किसानों के लिए 475 मेगावाट पीएम-कुसुम सौर फीडर।
  • नवीकरणीय ऊर्जा: बडेली में 45 मेगावाट सौर पीवी प्रोजेक्ट और धोरडो गांव का पूर्ण सौरकरण।
  • स्वास्थ्य सेवाएँ: भावनगर का सर टी जनरल हॉस्पिटल और जामनगर का गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल विस्तार।
  • कनेक्टिविटी: 70 किमी लंबे चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन।

यह भी पढ़ें…

‘नमोत्सव’ में दिखा मोदीजी का संघर्ष से शिखर तक का सफर, दर्शक हुए भावविभोर

औद्योगिकरण और निवेश पर जोर
कार्यक्रम में सरकार और निजी कंपनियों के बीच कई MoUs पर हस्ताक्षर हुए, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन का हवाई सर्वेक्षण भी किया। यह ग्रीनफील्ड औद्योगिक शहर वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Gujarat में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा

पीएम मोदी का संदे
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का समुद्री इतिहास गौरवशाली रहा है और अब समय है कि हम समुद्र की शक्ति को आधुनिक तकनीक, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों के साथ जोड़कर नए अवसर पैदा करें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

बैंक में मिलेगा माँ का दूध… नवजात शिशुओं को मिलेगा जीवनदायिनी सहारा

Back to top button