
बैंक में मिलेगा माँ का दूध… नवजात शिशुओं को मिलेगा जीवनदायिनी सहारा
Ahmedabad Mother Milk Centre: अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में अब मां का दूध उन नवजात शिशुओं तक भी पहुँच सकेगा, जिन्हें जन्म के समय यह उपलब्ध नहीं हो पाता। विश्व स्तनपान सप्ताह पर यहां ‘मदर मिल्क बैंक सेंटर’ का शुभारंभ किया गया।
इस परियोजना पर लगभग 80 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसका उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्यु दर घटाना और उनके पोषण स्तर को मजबूत करना है। इस पहल में डॉ. पांड्या फाउंडेशन, बीजे मेडिकल कॉलेज और पूर्व छात्र संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें…
PM Modi के स्वागत को अहमदाबाद तैयार, ‘सिंदूर’ की डिबिया लेकर पर पहुंची महिलाएं
गुजरात में बढ़ेगी पहुंच
गुजरात के वडोदरा, सूरत, वलसाड और गांधीनगर में पहले से मदर मिल्क बैंक संचालित हो रहे हैं। अब अहमदाबाद में यह सुविधा मिलने के बाद, राज्य सरकार की योजना है कि जल्द ही भावनगर, जामनगर और राजकोट में भी ऐसे केंद्र खोले जाएं।
यह भी पढ़ें…
Gujarat को पीएम मोदी की सौगात, 5,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा, “मां का दूध कृत्रिम दूध का विकल्प नहीं है। यह शिशु को प्राकृतिक प्रतिरक्षा और आवश्यक पोषण देता है। ऐसे केंद्र यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी बच्चे को जीवन के शुरुआती दिनों में पोषण से वंचित न रहना पड़े।”
अहमदाबाद के 1200 बेड वाले सिविल अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से हर साल हजारों नवजात शिशुओं को नया जीवन मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें…





