
Kanpur News: सलवार-सूट में घूम रहा था मूंछों वाला मर्द, पब्लिक ने गलत समझकर…
Kanpur News: यूपी के कानपुर में सलवार सूट पहनकर भतीजी से छेड़छाड़ करने वालों की पहचान करने निकले युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों को लगा वह चोर है और रेकी कर रहा।
Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मसवानपुर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने एक संदिग्ध युवक को सलवार-सूट और दुपट्टा ओढ़े हुए देखा। उसकी गतिविधियां स्थानीय लोगों को संदिग्ध लगीं। कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और रोककर पूछताछ शुरू की। सलवार-सूट पहने युवक ने चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था। जब लोगों ने उससे चेहरा दिखाने की मांग की तो वह आनाकानी करता रहा। भीड़ के दबाव में जैसे ही उसने दुपट्टा हटाया, सामने मूंछों वाला युवक दिखाई दिया।
चाल ढाल से हुआ शक
रावतपुर में महिला के वेश में भतीजी की निगरानी करना चाचा को भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें चोर समझकर जमकर पीटने के बाद हाथ बांधकर पूरे मुहल्ले में घुमाया। भतीजी ने चिल्ला चिल्लाकर लोगों को चाचा के बारे में बताया लेकिन भीड़ ने इसे अनसुना कर दिया और उसके साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने दोनो को छुड़ाया और पिटाई से घायल चाचा को सीएचसी कल्याणपुर लाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व 25 अज्ञात समेत 29 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रंगीन कुर्ता और सलवार पहने व्यक्ति ने दुपट्टे से अपना चेहरा ढंक रखा था. चाल-ढाल संदिग्ध लगने पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। जब दुपट्टा हटाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया, लेकिन लोगों के दबाव बनाने पर जब चेहरा सामने आया तो सब दंग रह गए।
ये भी पढ़े- Ayodhya के गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का भंडा फोड़, 11 लड़कियां पकड़ी गईं
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का भाई परिवार के साथ मसवानपुर में रहता है। रवींद्र को शक था कि उसकी भतीजी के पीछे कोई युवक पड़ा है। इस लिए युवक महिला की ड्रेस ने उसकी रेकी कर रहा था। उसकी भतीजे छोटे बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी। वह भतीजी के पीछे जा रहा था। लेकिन इस दौरान लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े- सपा नेता का फ़ोन ना उठाना DM मैडम को पड़ा भारी; एक्शन के बाद मांगी माफ़ी…





