Reel डिलीट कराने पहुंची पुलिस; युवती ने चाकू लेकर दरोगा को धमकाया…

Barabanki News: बाराबंकी में एक युवती ने थाने के गेट के सामने रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। वीडियो वायरल होने पर पुलिस युवती के घर पहुंची और वीडियो युवती से वीडियो डिलीट करने के कहा।

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने इंस्टाग्राम रील के चक्कर में पुलिस के सामने इतना हाई वोल्टेज ड्रामा किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस युवती ने पुलिस थाने के सामने एक इंस्टाग्राम रील बनाई थी। युवती चाकू लेकर धमकाती नजर आई। यही नहीं युवती ने पुलिस टीम से कहा कि ‘वीडियो हमारा मिलियन में चल रही सर, हम डीलीट नहीं करेंगे, जबरदस्ती करोगे तो फांसी लगा लेंगे। इसी रील को लेकर खूब हंगामा हुआ।

क्या है पूरा मामला?

मामला बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। बाराबंकी में थाने के गेट पर बनी रील को डिलीट कराने के लिए पुलिस, युवती के घर पहुंच गई। इसके बाद युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और सुसाइड करने की धमकी दी।

दरअसल थाने के गेट के पास एक युवती ने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली थी, जो वायरल हो गई। Zoyakhan9513 यूजरनेम से इंस्टाग्राम आईडी पर रील अपलोड की गई थी। वायरल रील की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती के घर पहुंच कर वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही लड़की मां और बहन के साथ छत पर चढ़ गई। दरोगा ने लड़की से REEL डिलीट करने को कहा तो वह भड़क गई। चाकू दिखाकर बोली- लड़की हूं, कुछ भी कर सकती हूं। हमारा वीडियो मिलियन में चल रहा है, हम डिलीट नहीं करेंगे। खुद को चाकू मारकर सुसाइड कर लूंगी।

ये भी पढ़े- Ayodhya के गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का भंडा फोड़, 11 लड़कियां पकड़ी गईं

पुलिस को लौटना पड़ा

दरोगा उसे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। लड़की का ड्रामा देखकर आसपास के लोग जुट गए। पुलिसकर्मियों को डर लगने लगा कि लड़की सच में खुद को चाकू मार न ले। इसके चलते दरोगा पुलिसवालों के साथ उल्टे पांव थाने लौट गए। लड़की ने करीब एक घंटे तक ड्रामा किया।

ये भी पढ़े- LDA के पुराने फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन; 7 एलडीए अफसर समेत 27 के खिलाफ FIR

पुलिस के जाने के बाद लड़की ने एक और रील बनाई। इसमें वह कह रही है कि क्या हम वीडियो डिलीट करेंगे? योगी जी, मोदी जी हमको आपकी मदद चाहिए। पुलिसवाले आकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं, मदद कीजिए। मामला बड्डूपुर कोतवाली के बसंतपुर गांव का है।

ये भी पढ़े-Kanpur News: सलवार-सूट में घूम रहा था मूंछों वाला मर्द, पब्लिक ने गलत समझकर…

 

 

Back to top button