Lucknow News: गोमती बुक फेस्टिवल में लगे 225 स्टॉल, LU कैंपस में CM योगी ने किया उद्घाटन

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती पुस्तक मेले का शुभारंभ कर विद्यार्थियों से पुस्तक खरीदने की अपील की साथ ही उनसे स्मार्ट फोन की जगह एक घंटा किताबें पढ़ने की अपील की है।

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित गोमती पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। इस 28 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में लोगों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा,सभी किताबें प्रिंट रेट पर 10 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो मिलन सुधाकर मराठे, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति मनुका खन्ना और लेखक चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद थे।

एंट्री फ्री पुस्तक मेला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि ये पुस्तक मेला नौ दिनों तक चलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में करीब 20 हजार छात्र हैं और मैं तो चाहूंगा कि यहां का हर छात्र कम से कम एक पुस्तक तो जरूर लेकर जाए। पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो युवाओं को कहूंगा कि पांच-छह घंटे स्मार्ट फोन पर देने की जगह अगर एक घंटा रचनात्मक पुस्तक को देंगे तो कल्याण हो जाएगा।

ये भी पढ़े-

टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड्स; कुशल पत्रकार, गंभीर विचारक श्री जे पी शुक्ला मानक उपाधि से सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा आज समाज को अच्छी कृतियां देने की सबसे बड़ी चुनौती है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकें और इस पर विचार करने की आवश्यकता है। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित महोत्सव में बाल मंडप, रचनात्मक लेखन कार्यशाला, लेखकगंज और रंगमंच जैसे कई क्रिएटिव कॉर्नर बनाए गए हैं। पिछले तीन साल से महोत्सव गोमती रिवर फ्रंट पर लग रहा था, लेकिन इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया गया है, जहां स्टॉल्स की संख्या बढ़कर 225 हो गई है।

ये भी पढ़े-

Reel डिलीट कराने पहुंची पुलिस; युवती ने चाकू लेकर दरोगा को धमकाया…

 

Back to top button