
‘The Bads of Bollywood’ के किस सीन से लक्ष्य लालवानी का जुड़ाव, एक्टर ने कही ये बात
The Bads of Bollywood: डेब्यू फिल्म ‘किल’ से सनसनी फैलाने वाले एक्टर लक्ष्य अब अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए सुर्खियों में हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशित इस सीरीज में लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं।
The Bads of Bollywood: एक्टर लक्ष्य ने फिल्म ‘किल’ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री मारी थी। वहीं, अब वह साल की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए लक्ष्य लालवानी ने बताया की उन्हे फिल्म की कहानी के साथ एक गहरा जुड़ाव महसूस हुआ। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की इस डेब्यू डायरेक्टोरियल सीरीज में वह असल जिंदगी की ही तरह एक आउटसाइडर से स्टार बनने वाले युवा एक्टर की भूमिका में हैं।
कास्टिंग का बाद आई स्क्रिप्ट
स्क्रिप्ट बहुत बाद में आई, क्योंकि जब हम कास्टिंग के लिए चुने गए, उसी समय हम सभी के पास स्क्रिप्ट आई। उसी समय हम सभी ने इसे पढ़ा भी। जब पहली बार मुझे ऑडिशन के लिए सीन मिला, वह सीन था जो आप ट्रेलर में भी देखते हैं। ट्रेलर में मैं सहर बाम्बा के किरदार से बात कर रहा हूं और कहता हूं कि ‘सितारे तो बहुत हैं पर आसमान एक ही है,’ यह सीन मुझे बहुत निजी लगा।”
ये भी पढ़े-Movie Review: आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तां, अजय से योगी…योगी से मुख्यमंत्री का सफर…
लक्ष्य ने कहा, “मेरा रवैया भी ऐसा ही है। मैं इसे अधिक नहीं दिखाता, लेकिन मेरे अंदर यह बात अभी है कि वह दिल्ली का लड़का है और उसका नजरिया भी मेरे जैसा ही है। उसकी दुनिया बेशक बड़ी है, लेकिन वह शो मेरे दिल से बहुत जुड़ा हुआ है। मुझे बहुत जुड़ाव महसूस हुआ। मुझे लगा कि यह मेरी कहानी है।”
लक्ष्य ने अंत में यह भी कहा कि भले ही इस सीरीज में दिखाई गई दुनिया थोड़ी अलग हो, लेकिन आम लोग भी इससे जरूर कनेक्ट करेंगे। वे भी इसकी कहानी से जुड़ पाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ ऐसे सीन हैं जिनसे आम लोग भी खुद को जोड़ पाएंगे।
ये भी पढ़े-Kantara Chapter 1 के हिन्दी Trailer का ऐलान, Hrithik Roshan इस दिन करेंगे लॉन्च
आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कहानी लिखी है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। लॉन्च इवेंट में आर्यन खान ने सीरीज को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा था। सीरीज में बॉलीवुड की दुनिया को दिखाया गया है।
ये भी पढ़े-Kalki 2 से बाहर होने पर भड़की Deepika Padukone, फिल्म मेकर्स को सुनाया…





