
Jolly LLB 3: अक्षय-अरशद की फिल्म ने मचाया गदर, इन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड
Jolly Llb 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कि इसने ओपनिंग डे पर कितना बिजनेस किया है।
Jolly Llb 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस मच-अवेटेड फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस लीगल ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी-3 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। आते ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस कॉमेडी फिल्म की शुरुआत शुक्रवार को विदेशों में भी काफी अच्छी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब इसका ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने कितनी कमाई की है।
जॉली एलएलबी 3 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
साल 2013 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बॉस’ ने भी ओपनिंग डे पर ठीक इतनी ही कमाई की थी। लेकिन एयरलिफ्ट (12.35 करोड़), सम्राट पृथ्वीराज (10.70 करोड़), खिलाड़ी 786 (10.40 करोड़), ओएमजी 2 (10.26 करोड़), हाउसफुल (10 करोड़) और पैडमैन (10.26 करोड़) जैसी फिल्मों को जॉली एलएलबी 3 ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में मात देने में कामयाब रही है। लेकिन फिल्म के पिछले पार्ट को यह कमाई के मामले में नहीं पछाड़ सकी है।
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 12 करोड़ 75 लाख रुपये रही है।
ये भी पढ़े-
Jolly LLB 3 Review: अक्षय-अरशद ने किया कमाल, क्लाइमेक्स है मूवी की जान
अब इसी रिपोर्ट के अनुसार इसके तीसरे पार्ट यानी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ का बिजेनस कर लिया है। ऐसे में यह उसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह के फिल्म को रिव्यू मिले हैं उसके बाद वीकेंड में इसका कलेक्शन बढ़ सकता है।
ये भी पढ़े-
Kantara Chapter 1 के हिन्दी Trailer का ऐलान, Hrithik Roshan इस दिन करेंगे लॉन्च





