
पहले बेटियां असुरक्षित थीं, आज खुद बना रही हैं अपना रास्ता: CM योगी
Mission Shakti-5.0: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति-5.0’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बेटियों की स्थिति असुरक्षित थी, लेकिन आज वही बेटियाँ आत्मविश्वास के साथ अपना रास्ता तय कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि नारी सम्मान उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशभर के 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया। इस मौके पर “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” फोल्डर और SOP पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अब नारी सशक्तिकरण की सशक्त पहचान बन चुका है।
महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 4 गुना बढ़ी
सीएम योगी ने बताया कि आजादी से लेकर 2017 तक प्रदेश पुलिस में केवल 10 हजार महिलाएँ थीं, जबकि उनकी सरकार बनने के बाद यह संख्या बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है। हर भर्ती में 20% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हाल ही में हुई 60,200 भर्ती में 12 हजार से ज्यादा महिलाएँ शामिल हुईं।
शिक्षा और योजनाओं से महिलाओं को मिला नया आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बच्चियों को जूते या यूनिफॉर्म तक उपलब्ध नहीं होते थे, लेकिन अब सरकार हर बच्चे को दो यूनिफॉर्म, जूते, बैग, स्वेटर और किताबें उपलब्ध करा रही है।
- कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना ने लाखों बेटियों का जीवन बदला है।
- ग्रामीण भू-अभिलेख में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं का नाम दर्ज किया गया है।
- उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत मिशन ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है।
स्वावलंबन की ओर बढ़ती महिलाएँ
- 40,000 महिलाएँ बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंस सखी योजना के तहत करोड़ों का लेन-देन कर रही हैं।
- 60,000 महिलाएँ पोषाहार मिशन से रोजगार पा रही हैं।
यह भी पढ़ें…
यूपी में कुत्तों की आयी शामत…मिलेगी ‘उम्रकैद’; सरकार का नया फरमान जारी
कानून का खौफ, अपराधियों की बदलती मानसिकता
सीएम योगी ने कहा कि 2024 से अब तक 9,513 मामलों में 12,271 अपराधियों को दंडित किया गया है। बरेली की एक घटना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज अपराधी खुद माफी मांगते हैं कि गलती से यूपी आ गए।
यह भी पढ़ें…
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0… हर थाने में महिला सहायता केंद्रों का हुआ शुभारंभ
नवरात्रि तक जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्पलाइन को और सशक्त बनाया जाएगा।
- 21 सितंबर को बाइक रैली आयोजित होगी।
- नवरात्रि में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
- स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…





