Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, किन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा

Horoscope 22 September 2025, Rashifal 22 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

 

Horoscope 22 September 2025, Rashifal 22 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 22 सितंबर 2025, सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन है। आइए जानते हैं, 22 सितंबर का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है।

वृषभ राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। साथ ही आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। आज छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

मिथुन राशि

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे। आज आपको परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि

आज आपका पूरा ध्यान कार्य में सुधार करने को लेकर रहेगा। आज आप अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। आज बच्चे सोशल मीडिया के माध्यम से डांस करना सीख सकते है । आज आप घर का अधूरा पड़ा काम पूरा करा सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें । आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या राशि–

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। साथ ही सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि-

आज आपको करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आप अपने से बडों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज युवाओ को अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है।

धनु राशि–

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज करियर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। आज संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि-

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। आज आपको पारिवारिक मामलों में ठण्डे दिमाग़ से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेंगे। समाज में आज आप अपने अच्छे कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे।

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आप आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आज पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे।

मीन राशि

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ खुद को आगे पायेंगे। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, आपके किसी काम से बॉस बहुत खुश होंगे।

Back to top button