IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा क्रिस गेल का कीर्तिमान

IND vs PAK: एशिया कप में भारत का विजयी अभियान जारी है। रविवार को खेले गए सुपर-4 ग्रुप के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम योगदान निभाया।

IND vs PAK, Aisa Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। रविवार, 21 सितंबर को दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं। भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Sixes in T20I) में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

अभिषेक ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटमें उन्होंने अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। अभिषेक ने ये 50 छक्के सिर्फ 20 पारियों में लगाए और टी20आई में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने साथ ही इविन लुईस की बराबरी पर भी आ गए। लुईस ने ये कमाल 20 पारियों में किया था। अभिषेक क्रिस गेल से आगे निकल गए जिन्होंने 25 पारियों में टी20आई में 50 छक्के लगाए थे।

अभिषेक और शुभमन की ओपनिंग साझेदारी ने 10 ओवर से पहले ही 100 रन पूरे कर दिए, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। हालांकि बाद में भारत ने 4 विकेट खो दिए, लेकिन तेज शुरुआत ने मैच आसान बना दिया।

ये भी पढ़े-

मैच के बाद ओमानी प्लेयर्स ने Suryakumar Yadav को घेरा, कप्तान ने BCCI से की ये डिमांड

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए, जिसमें भारत की खराब फील्डिंग का भी बड़ा हाथ रहा। टीम इंडिया ने चार आसान कैच छोड़े। अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में साहिबजादा फरहान का कैच टपकाया, जिन्होंने बाद में 58 रन बनाए। इसके अलावा कुलदीप यादव और शुभमन गिल से भी कैच छूटे। बावजूद इसके भारत ने मुकाबला आराम से जीतकर सुपर-4 में अपनी स्थिति मजबूत की।

Back to top button