साहस, संयम और संकल्प का पर्व जीवन में लाए नया विश्वास; पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई

Navratri Wishes: देशभर में सोमवार से शारदीय नवरात्रि का आगाज हो गया है। नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति की आराधना का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से राष्ट्र की समृद्धि और कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा—
“आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी।”


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा—
“शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा का आशीर्वाद हमारे जीवन में शक्ति, साधना और समृद्धि का संचार करे। उनकी कृपा से भारत आत्मनिर्भरता, प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छूते हुए विश्व में शांति और कल्याण का मार्गदर्शक बने।”


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देवी स्तुति के साथ नवरात्रि की बधाई देते हुए लिखा—
“सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते। समस्त देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मां का आगमन। शारदीय नवरात्रि हर वर्ष अपने साथ अनंत खुशियों का भंडार लेकर आती है और श्रद्धालुओं के दुखों को मिटाकर जीवन में नवीन ऊर्जा और प्रकाश फैलाती है। ऐसे पावन पर्व पर मां दुर्गा में श्रद्धा रखने वाले सभी सनातन प्रेमियों को जय माता दी।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर बधाई संदेश साझा करते हुए लिखा—
“सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को मां भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां सभी के जीवन को सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।”

यह भी पढ़ें…

New GST Rate List: देशभर में आज से GST 2.0 लागू, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा?

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने भी अपने संदेश में कहा—
“आप सभी भक्तों को मां भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां से मेरी यही कामना है कि आप सभी के जीवन को सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करें, जय माता दी।”

यह भी पढ़ें…

रक्षा मंत्री की मोरक्को यात्रा… भारतीय रक्षा उद्योग और रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

नवरात्रि का महत्व

शारदीय नवरात्रि को शक्ति की उपासना और साधना का पर्व माना जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है। इस दौरान व्रत, अनुष्ठान और भक्ति-भाव से वातावरण आस्था और ऊर्जा से भर उठता है।

इस प्रकार, नवरात्रि के शुभारंभ पर पूरे देश में उल्लास और भक्ति का वातावरण है और नेता से लेकर आम जन तक मां दुर्गा की आराधना में लीन होकर शक्ति, सुख और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Jammu-Kashmir में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, एक जवान शहीद

Back to top button